काला पानी
गऊघाट के झाड़ू लगे
चमचमाते मुक्ति घाट पर
नोट बंदी जैसी लंबी कतार मे खडे मुर्दे
हिन्दु राजा की तारीफ़ मे नारे लगाना छोड़
किसी देसी औरत की चीख सुनकर
अचानक गंभीर हो गए
चिरकाल की चुप्पी के बाद
कोरोना वार्ड मे काम करते
पीपीई किट के बिना इनफ़ेकटेड होकर मरे
शहीद डॉक्टर मुर्दे ने,
टाइम पास करने के लिए
अपनी बाई और लेटे, छोटे मुर्दे से पूछा
कौन
सा नंबर है तुम्हारा,
मालूम
नही,
मुझे कफ़न पर लिखी
लाल रंग की गिनती नहीं आती
मै तो वाराणसी 2014 मे माँ के साथ आया था
इसी साल 15 अगस्त को नौ साल का हो जाता
कभी स्कूल नहीं गया
मेरी माँ गौशाला मे काम करती है
बस दस दिन पहले ही तो बुखार आया था
वैद दो बार गऊ माता के गोबर से नहलवाता
दो गिलास गऊ मूत्र पिलाता
दाँत ढीले हो गए थे मेरे
कल मरा था,
पंडत ने बताया था, अभी छोटा है, दफना दो
मेरी माँ सारा दिन कब्रिस्तान ढूंढती रही
रात को कब्रिस्तान के बंद गेट के आगे से पुलिस ने पकड़ लिया
आधार कार्ड चैक किया,
गंगावती पुत्री भगीरथ उम्र तेईस मादा
बोले हिन्दू होकर मुसलमान कब्रगाह मे क्यो आई
बच्चे का धर्म भ्रष्ट करेगी
ओ हो! चश्मा चिल्ड्र्न वार्ड मे भूल गया,
डॉक्टर मुर्दा बोला
कुछ दिखाई नहीं पड़ता
कौन से नम्बर
वाला जिंदा जल रहा है
मेरे बेटे को तो संस्कृत और रोमन गिनती आती है
उसे मोटा चश्मा लगा है
सनातन एंग्लोवैदिक
हिन्दू स्कूल मे पढ़ता है
चार साल का है
जब चक्रवर्ती राजा किसानो पर ई-नोट वर्षा कर रहा था
मेरी पत्नी और साला ऑक्सिजन सिलेंडर की लाइन मे थे
नौ नवंबर 2016 को मै पहली बार नौट बदलवाने
पीएनबी की लाइन में दो दिन खड़ा रहा था
मेहुल चोकसी गीतांजली-डायमंड सलवार पहने मेरे आगे खड़ा था
मेरी माँ तो तड़के ही राशन की लाइन मे
लगती थी, छोटा मुर्दा बीच मे बोल पड़ा
लोग उसे धक्के मार कर पीछे धकेल देते
अब माँ कही नजर नहीं आ रही,
कल से मेरी लाश कंधे पे उठाये अकेली ही भटक रही है
मेरे मुंह की लारों से सारी साड़ी भी गंदी हो गई
पुलिस वाला नाक भींच कर कह रहा था
लाश गाड़ी मे रख दे,
होटल मे नहलवा लाता हूँ, नई साड़ी
दिलवा दूंगा
कितनी जवान है
माँ मुझे लेकर भाग पड़ी थी
कही ये मेरी माँ तो नहीं चीखी थी
कही माँ को पुलिस तो नहीं पकड़ ले गई
चार्जी कह रहा था, बच्चा कोरोना से मरा है
बिहारियों के लिए सरकार की स्पेशल गाइडलाइंस है
मै तो यूपी का हूँ, डाक्टर मुर्दा बोला
और अकेला भी नहीं हूँ ।
कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव है
शीशे वाली एसी मोरचुरी वैन मै मेरा बेटा,
साला और पत्नी लाए
सभी सिंधु सभ्यता की लाइन मे खड़े है,
बिना चीखे
बैमियान बुद्ध की तरह
पता नहीं आज मुझे गुस्सा क्यो आ रहा है
कल जब मैंने पत्नी को ऑक्सिजन की लाइन मे देखा
तब भी गुस्सा आया था
गाँडीव की तरह दुहरा हो गया था
हिन्दूराज के लिए चुप होना होता है
विश्व गुरु बनने के मनु रचित संस्कार होते है
राष्ट्रहित मे मेरा बेटा भी लाइन में लगना सीख रहा है
डॉक्टर अंकल, एक काम करो, छोटा मुर्दा बोला
हिन्दू महल मे फोन लगाओ
शायद मेरा नम्बर भी जल्द आ जाये
नहीं बेटा, हिन्दू महल अभी अंडर
कन्स्ट्रकशन है
सूप्रीम कोर्ट मे यज्ञ भी करना है
राजा हमे विश्व गुरु बनाने मे बिज़ि है
कोयल को खाना खिला कर,
इज़राइल को गाज़ा-वध हेतु बालकोटी ट्रेनिंग भी देनी है
मुझसे एक गलती हो गई
काश! महंत पात्रा जी की गौशाला मे फोन लगा देता
शायद कोई कोरोना-गो आदि नुस्खा मिल जाता
पर आप तो डॉक्टर हो, केसे मरे,
छोटे मुर्दे ने डाक्टर मुर्दे से पूछा
बीस इंजेक्शन रमडेसवीर तो अरेंज हो गए थे
ऑक्सीजन सिलेन्डर मे गणेश-वाहन ने बहुत बड़ा सुराख कर दिया
डाक्टर होकर भी बच नहीं सका
मै तो इंगलेंड जाने वाला था
मल्होत्रा ने रोक लिया,
उसने गुरुग्राम मे जमीन ले रखी है
हस्तपाल इंडस्ट्री मे इन्वेस्ट करता है
पंजाब मे पाँच है
परसो हालचाल जानने आया था
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बात हुई
फुली एसी शमशान घाटो मे इन्वेस्टमेण्ट करेगा
कई मंदिरो मे भी इन्वेस्ट कर रखा है
राम रहीम मे आस्था है इसलिए
ऑक्सिजन लेकर एन-वक्त पर टिकरी के रास्ते रोहतक रोड चला गया
मेरी किस्मत मे यही लिखा था, बेटा
मर तो गया, पर कुछ पता नहीं अंतिम संस्कार कब होगा
गंगा मे बहा दे तो ठीक है
शायद हिन्दू-राज की शान मे
टाइम के फ्रंट पेज पर फोटो छप जाये
मुझे जलना अच्छा नहीं लगता, छोटा
मुर्दा बोला
तैरना आता है, मुझे भी गंगा मे ही ले जाना
मेरे पहले अब्बा का नाम तो इखलाक था
कही गंगा नाराज तो न हो जाये
नहीं बेटा, डाक्टर मुर्दा बोला
गंगा तो माँ है
हमारी तरह काली होकर मर गई है
यूरोपियन बारबेरियन तो गंगा को डेड रीवर कहते है
लाल-नीली-चिट्टी नहीं रही,
गंगावती
अगर यूपी-बिहार पुलिस से बच गए
तो बूढ़ी मुर्दा गंगावती हमे बंग्लादेश की सैर कराती
हुई
सुरक्षित,
काले पानी ले जाएगी ॥
Saturday, 15 May, 2021
Dr.
Pawan Kumar Aryan TW836
Comments
Post a Comment