काला पानी गऊघाट के झाड़ू लगे चमचमाते मुक्ति घाट पर नोट बंदी जैसी लंबी कतार मे खडे मुर्दे हिन्दु राजा की तारीफ़ मे नारे लगाना छोड़ किसी देसी औरत की चीख सुनकर अचानक गंभीर हो गए चिरकाल की चुप्पी के बाद कोरोना वार्ड मे काम करते पीपीई किट के बिना इनफ़ेकटेड होकर मरे शहीद डॉक्टर मुर्दे ने , टाइम पास करने के लिए अपनी बाई और लेटे , छोटे मुर्दे से पूछा कौन सा नंबर है तुम्हारा , मालूम नही , मुझे कफ़न पर लिखी लाल रंग की गिनती नहीं आती मै तो वाराणसी 2014 मे माँ के साथ आया था इसी साल 15 अगस्त को नौ साल का हो जाता कभी स्कूल नहीं गया मेरी माँ गौशाला मे काम करती है बस दस दिन पहले ही तो बुखार आया था वैद दो बार गऊ माता के गोबर से नहलवाता दो गिलास गऊ मूत्र पिलाता दाँत ढीले हो गए थे मेरे कल मरा था , पंडत ने बताया था , अभी छोटा है , दफना दो मेरी माँ सारा दिन कब्रिस्तान ढूंढती रही रात को कब्रिस्तान के बंद गेट के आगे से पुलिस ने पकड़ लिया आधार कार्ड चैक किया , गंगावती पुत्री भगीरथ उम्र तेईस मादा ...
Posts
Showing posts from May, 2021